इन डाइट और हेल्थ टिप्स में छिपा है महिलाओं की सेहत का राज

इन डाइट और हेल्थ टिप्स में छिपा है महिलाओं की सेहत का राज

सेहतराग टीम

अगर महिला के जीवन की बात करें तो एक महिला अपने जीवन में कई परिस्थितियों से गुजरती है। एक महिला जो घर के काम-काज संभालने के साथ अपने परिवार का भी ख्याल रखती है। महिलाएं घर और परिवार का ख्याल तो अच्छे से रखती हैं, लेकिन इस बीच में अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाती हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अगर महिलाएं डाइट और फिटनेस टिप्स जैसी चीजों का ख्याल रखें तो महिलाएं सेहतमंद रखने के साथ कई बीमारियों से दूर रह सकती हैं। इसलिए आज हम इस आलेख में बताएंगे कि महलिओं को किस तरह की डाइट और खानपान लेने की जरूरत है और किस तरह हेल्थी टिप्स अपनाकर सेहतमंद रह सकती हैं।

पढ़ें- महिलाओं को समय-समय पर करवाते रहने चाहिए ये 7 हेल्थ टेस्ट, फिट रहने लिए हैं बेहद जरूरी

वॉक या रनिंग करें

जिम्मेदारियों को निभाते हुए भी आपको खुद के लिए समय निकालना होगा ताकि आपको मानसिक औस शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में मदद मिल सके। रोज सुबह खुद के लिए थोड़ा समय निकालें। स्ट्रेस से बचने और फिटनेस बनाए रखने के लिए वॉक जरूर करें। खुद के लिए समय निकालना काफी जरूरी है।

नाश्ता जरूर करें

वैसे तो नाश्ता किए बिना किसी को नहीं रहना चाहिए। लेकिन महिलाओं की दिनचर्या और हार्मोन्स को देखते हुए खासकर महिलाओं को नाश्ता करना नहीं छोड़ना चाहिए। न आपको नाश्ता मिस करना चाहिए और न ही हेवी नाश्ता करना चाहिए बल्कि आपको पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट करना चाहिए। नाश्ते में ओट्स, दूध, अंडा, फल जरूर शामिल करें।

हेल्दी डाइट लेना जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए आपको हेल्दी डाइट लेना नहीं भूलना चाहिए। आप कितनी भी व्यस्त रहें, अपने भोजन को कभी भी स्किप न करें। डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए.  हेल्दी डाइट लेंगी तो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी. अगर आप किसी वजह से डाइट नहीं ले पा रहे हैं तो आपको अपने साथ बादाम या कुछ हेल्दी चीज रख लेनी चाहिए।

हमेशा समय पर खाएं

चाहे कितना भी जरूरी काम हो लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहिए। सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं और डाइट को फॉोलो करना न भूलें। अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते अक्सर महिलाएं बेसमय खाने और बाद में थकान, स्ट्रेस में आ जाती हैं अगर आपको पूरा पोषण नहीं मिलता तो आफको कई तरह की बीमारियां भी घेर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-

Weight Loss: आहार और व्यायाम की डायरी बनाएं

प्रेगनेंसी में फायदेमंद है केसर का दूध पीना, दूर रहती हैं और भी कई समस्याएं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।